Search
Close this search box.

डीडीयू नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जीटी रोड पर 52 से 48 फीट तक हटाई गई अवैध कब्जेदारी; वर्षों पुरानी दुकानों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

चन्दौली। /डीडीयू नगर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए जीटी रोड पर वर्षों से काबिज दुकानों को हटाने की कार्रवाई की। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सब्जी मंडी से जामा मस्जिद तक कई बुलडोजरों की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और कई लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि प्रशासन इतनी सख्ती के साथ कदम उठाएगा।

कार्रवाई के दौरान दुकानों के छज्जे, शटर और सड़क पर फैले हिस्सों को बुलडोजर से तोड़कर हटाया गया। प्रशासन ने डिवाइडर से 52 फीट से 48 फीट तक की सीमा में फैले अतिक्रमण को हटाते हुए सड़क को खाली कराया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और व्यापारियों में हलचल देखी गई, वहीं कई स्थानों पर हल्का विरोध भी सामने आया, जिसे पुलिस बल ने नियंत्रित किया।

इस मौके पर एसडीएम अनुपम मिश्रा, एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना, सीओ अरुण कुमार सिंह, पालिका ईओ तथा मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह सहित जनपद के कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें