मजदूर दिवस पर विंध्य डिजिटल प्रेस ट्रस्ट की हुई शुरुआत, श्रमिकों का किया गया सम्मान
आज मजदूर दिवस के दिन विंध्य डिजिटल प्रेस ट्रस्ट की शुरुआत हुई, इस दौरान 100 मजदूरों को धूप से बचने हेतु अंगवस्त्र दिया गया संस्थापक रवि यादव पत्रकार
मिर्जापुर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर विंध्य डिजिटल प्रेस ट्रस्ट की नींव रखी गई। इस खास मौके पर ट्रस्ट की ओर से मजदूरों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के संस्थापक रवि यादव ने कहा कि समाज के निर्माण में मजदूरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उनके सम्मान के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य टीपू सुल्तान, शिवम गुप्ता, सारिका दुबे, राजेश सिन्हा, शशि साहू, एस.एन. यादव, रिशु बिंद, तपेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मजदूरों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया और उनके अधिकारों एवं सम्मान की बात कही गई।







