Search
Close this search box.

मानवता की मिसाल: SSB जवानों ने बचाई महिला की जान

सिद्धार्थनगर: जनपद सिद्धार्थनगर में 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने एक बार फिर मानवता और तत्परता का परिचय देते हुए एक गंभीर रूप से घायल महिला की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक दंपत्ति सिद्धार्थनगर से जोगिया की ओर एक शादी समारोह में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में महिला को अचानक चक्कर आ गया और वह चलती मोटरसाइकिल से गिर गई। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गई।

घटना SSB की 43वीं वाहिनी मुख्यालय के गेट के पास की है। वहां तैनात जवानों ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। जवानों ने सबसे पहले महिला को प्राथमिक उपचार दिया और तत्पश्चात अपनी एम्बुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय, सिद्धार्थनगर पहुंचाया।
जिला अस्पताल में महिला का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। समय पर मिली सहायता के कारण उसकी जान बच सकी।

SSB जवानों के इस सराहनीय कार्य ने यह साबित कर दिया कि वे न केवल देश की सीमाओं के सजग रक्षक हैं, बल्कि आम नागरिकों के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाते हैं। इस घटना से बल की सकारात्मक छवि और अधिक मजबूत हुई है तथा आमजन का भरोसा बढ़ा है।

Leave a Comment

और पढ़ें