Robertsganj थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी और धमकी का एक गंभीर मामला सामने आया है। शीतला मंदिर के पास स्थित श्री साईं ज्वेलर्स के संचालक आयुष केशरवानी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। आरोप है कि कुरया निवासी राकेश पटेल ने जुलाई 2024 से नवंबर 2024 के बीच करीब 20 लाख 97 हजार रुपये के जेवरात खरीदे, जिसमें लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये का भुगतान बाकी रह गया।

पीड़ित व्यवसायी के अनुसार आरोपी ने बकाया भुगतान के लिए चेक दिया था, लेकिन खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। आरोप है कि जब आयुष केशरवानी ने अपने पैसे की मांग की तो आरोपी ने राजनीतिक दबाव का हवाला देते हुए जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले समझौते का प्रयास किया गया था, लेकिन तय समय के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 5 मई 2026 को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








