Search
Close this search box.

अशोकपुरम् कॉलोनी को जल्द मिलेगी पानी की राहत, 53.97 लाख से नलकूप रिबोर कार्य शुरू

वाराणसी । के डाफी क्षेत्र स्थित अशोकपुरम् कॉलोनी के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से बनी पेयजल संकट की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। सीरगोवर्धनपुर वार्ड नंबर-23 के अंतर्गत 53.97 लाख रुपये की लागत से नलकूप रिबोर कार्य शुरू कराया जा रहा है। शनिवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ परियोजना का शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की प्रेरणा और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के मार्गदर्शन में नगर निगम शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

महापौर ने कहा कि स्वच्छ पेयजल हर नागरिक का अधिकार है और निगम इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद अशोकपुरम् कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाली बड़ी आबादी को पेयजल संकट से स्थायी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद, भाजपा मंडल अध्यक्ष, स्थानीय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें