बलिया । जनपद के ग्राम सभा टकरसन में बाबा काशी दास के भव्य पूजन एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूजा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का मन मोह लिया।
पूजा समिति के अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि बाबा काशी दास किसी एक जाति विशेष के देवता नहीं बल्कि सर्व समाज के आराध्य हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धा और आस्था के साथ लोग दूर-दूर से बाबा का प्रसाद ग्रहण करने और पूजा में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों के सहयोग की सराहना की।

कार्यक्रम में बैरिया विधानसभा के विधायक जयप्रकाश अंचल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह परंपरा भगवान कृष्ण के समय से यादव समाज सहित सभी वर्गों में चली आ रही है और यह पूजा प्राचीन संस्कृति एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है।

पूर्व प्रधान विशंभर यादव ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह पूजा सर्व समाज की आस्था का केंद्र है। उन्होंने दूर-दराज से आए लोगों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की सक्रिय मौजूदगी से शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कायम रही।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।







