Search
Close this search box.

बिना मान्यता चल रहे 27 स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी

वाराणसी। जनपद में बिना मान्यता संचालित स्कूलों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभागीय जांच में ऐसे 27 विद्यालय चिन्हित किए गए हैं, जो बिना किसी वैध अनुमति के संचालित पाए गए। इन स्कूलों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभाग द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि संबंधित विद्यालय न तो बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त हैं और न ही माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध हैं। साथ ही ये विद्यालय शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के निर्धारित मानकों को भी पूरा नहीं करते हैं।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर भी लगातार अभियान चलाकर ऐसे स्कूलों की पहचान की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों का प्रवेश कराने से पहले विद्यालय की मान्यता और सुविधाओं की पूरी जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Leave a Comment

और पढ़ें