Search
Close this search box.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डंपर की टक्कर से पिकअप चालक घायल

गाजीपुर । जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धरवारकला गांव के पास 309 किलोमीटर पॉइंट पर लखनऊ से बिहार की ओर नाशपाती लेकर जा रही एक बोलेरो पिकअप सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदी नाशपाती सड़क पर बिखरकर नष्ट हो गईं। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची तथा घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित

उमेश यादव गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें