उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री Suresh Kumar Khanna ने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपने सरकारी आवास 10 कालिदास मार्ग से विधानसभा स्थित कार्यालय तक साइकिल से पहुंचकर एक नई पहल की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील के अनुरूप पेट्रोल-डीजल की खपत कम करना आज राष्ट्रीय आवश्यकता बन चुका है।
मंत्री ने घोषणा की कि वह सप्ताह में कम से कम एक दिन कार्यालय आने-जाने के लिए साइकिल का उपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 प्रतिशत तेल विदेशों से आयात करता है, जिस पर भारी विदेशी मुद्रा खर्च होती है। ऐसे में ईंधन की बचत देशहित से जुड़ा विषय है।
खन्ना ने लोगों से भी अपील की कि छोटी दूरी के लिए साइकिल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में अपना योगदान रहा।











