Search
Close this search box.

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान का कहर, 96 लोगों की मौत; कई घायल, भारी नुकसान

Uttar Pradesh में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। प्रदेशभर में अलग-अलग हादसों में 96 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

सबसे ज्यादा मौतें Bhadohi में 18, Prayagraj में 17 और Mirzapur में 15 लोगों की हुईं। इसके अलावा Fatehpur में 10, Unnao और Badaun में 6-6, Pratapgarh और Bareilly में 4-4 लोगों की जान गई। वहीं Sitapur, Raebareli, Kanpur Dehat, Chandauli, Hardoi और Sambhal में 2-2 लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा Kaushambi, Shahjahanpur, Sonbhadra और Lakhimpur Kheri में एक-एक व्यक्ति की जान गई।

तूफान की वजह से सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जबकि कई कच्चे और पक्के मकानों को नुकसान पहुंचा है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें