Search
Close this search box.

बलिया में जिला जेल निर्माण को प्रशासन ने दी रफ्तार, जुलाई में होगा शिलान्यास

बलिया । जनपद में प्रस्तावित जिला जेल निर्माण परियोजना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर भूमि क्रय और अधिग्रहण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि 20 मई 2026 तक प्रस्तावित भूमि का चिन्हांकन, पैमाइश और किसानों से सहमति पत्र लेने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। प्रशासन ने मई के भीतर भूमि दर निर्धारण और जून में बैनामा कराने का लक्ष्य तय किया है।

जिलाधिकारी ने सभी कार्य पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशासन जुलाई माह में जिला जेल निर्माण के लिए भूमि का शिलान्यास कराने की तैयारी में जुटा है। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, एडीएम अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें