Search
Close this search box.

मड़ुआडीह में समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों की प्रतिभा ने बिखेरे रंग

मंडुवाडीह ।में 14 मई 2026 को आयोजित समर कैंप के प्रथम दिवस का शुभारंभ डायट प्रवक्ता शालिनी मैम ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की उत्साहपूर्ण गतिविधियों से गुलजार रहा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता राय ने कहा कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी मंच है, जहां उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।

समर कैंप के पहले दिन कला एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए आकर्षक चित्र एवं रचनात्मक लेख प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों की कल्पनाशीलता और रचनात्मकता ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर डायट प्रवक्ता शालिनी मैम ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सृजनात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका रश्मि सिंह, नीलिमा सिन्हा, नीलम राय, मुहम्मद सुहेल एवं विपिन गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें