Search
Close this search box.

आंधी-तूफान का कहर: 18 मौतों के बाद जिलाधिकारी ने संभाला मोर्चा, राहत कार्य तेज

मीरजापुर । में 13 मई की शाम आए भीषण आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। हादसों में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को सभी शवों का तत्काल पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट से विंध्याचल तक भ्रमण कर टूटे विद्युत पोल, क्षतिग्रस्त तारों और गिरे पेड़ों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत विभाग, नगर पालिका, जल निगम और वन विभाग के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बहाली कार्य करने के निर्देश दिए। नगर के जिन इलाकों में बिजली बाधित होने से जलापूर्ति प्रभावित है, वहां टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने को कहा गया।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को क्षतिग्रस्त मकानों का तत्काल सर्वे कर पीड़ित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

और पढ़ें