बलिया । जनपद रसड़ा में गुरुवार को आशा कार्यकत्री यूनियन की रसड़ा भाग समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया जिलाध्यक्ष शशि सिंह की निगरानी में आयोजित की गई। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मृदुला श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। चुनाव में सर्वसम्मति से सुनीता कुशवाहा को अध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष पद पर शकुंतला एवं लक्ष्मी देवी यादव, मंत्री पद पर अंशु सिंह और हीरा सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर नीतू सिंह तथा संगठन मंत्री के रूप में सरिता गुप्ता निर्वाचित हुईं।इस दौरान विशिष्ट अतिथि मृदुला श्रीवास्तव ने आशा बहनों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आशा कार्यकत्रियां ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और उनके अधिकारों की लड़ाई में समाज को उनके साथ खड़ा होना चाहिए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने सरकार से आशा कार्यकत्रियों को 10 हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग दोहराई। बैठक में देववंती, ममता सिंह, पूनम देवी, रागिनी सिंह, उषा तिवारी, रेखा सहित कुल 16 सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गई।







