Search
Close this search box.

आदमपुर जोन में 17.52 करोड़ की सीवर परियोजना का शिलान्यास, दक्षिणी वाराणसी को मिलेगी जलजमाव से राहत

वाराणसी । में नगर निगम ने शहर की सीवरेज और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की प्रेरणा से महापौर Ashok Kumar Tiwari तथा क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री Neelkanth Tiwari ने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के आदमपुर जोन में 17.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीवर एवं जल निकासी परियोजना का शुक्रवार को विधिवत शिलान्यास किया।

जैतपुरा वार्ड स्थित बंगाली बाबू के बगीचे में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलापट्ट का अनावरण कर और नारियल फोड़कर परियोजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत औसानगंज चौराहे से ईश्वरगंगी, नाटी इमली और धूपचंडी होते हुए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक करीब 2010 मीटर लंबी नई सीवर पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि परियोजना को अगले छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होने पर नागकुआ, जैतपुरा, छमुहानी, डिगिया, राजापुरा, ईश्वरगंगी और नाटी इमली क्षेत्रों में बरसात के दौरान होने वाले जलजमाव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि काशी को वैश्विक मानकों के अनुरूप स्वच्छ और सुंदर बनाना सरकार और नगर निगम का संकल्प है। इस परियोजना से बागेश्वरी, ईश्वरगंगी और धूपचंडी वार्ड के हजारों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें