Search
Close this search box.

24 घंटे में फैक्ट्री चोरी का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार

वाराणसी । जनपद के लोहता थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फैक्ट्री में हुई लाखों रुपये की चोरी का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। थाना प्रभारी दिगम्बर उपाध्याय के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज ऋतुराज मिश्रा एवं पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद कर लिया।

बताया गया कि क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में देर रात चोरी की घटना हुई थी, जिसमें महंगे उपकरण और अन्य कीमती सामान गायब कर दिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही लोहता पुलिस सक्रिय हो गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, मुखबिर तंत्र तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की गई।

लगातार छापेमारी और सघन पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी का लाखों रुपये मूल्य का सामान भी बरामद किया गया। पुलिस की इस तेज कार्रवाई की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की है। अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें