दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान तट के निकट भारतीय मालवाहक जहाज ‘हाजी अली’ पर संदिग्ध ड्रोन हमला होने से बड़ा समुद्री हादसा हो गया। सोमालिया के बरबरा बंदरगाह से शारजाह जा रहा यह जहाज धमाके के बाद आग की चपेट में आ गया और कुछ ही देर में समुद्र में समा गया। जहाज पर मौजूद सभी 14 क्रू सदस्यों ने समय रहते लाइफ बोट के जरिए अपनी जान बचाई, जिन्हें बाद में ओमान कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित बाहर निकाला।
भारत सरकार ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि व्यावसायिक जहाजों और नागरिक नाविकों को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा करते हुए समुद्री सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।







