उत्तर प्रदेश। के मुरादाबाद में पीतल कारोबारी इमरान के घर हुई करोड़ों की डकैती का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 11 मई की रात बदमाश कारोबारी के घर से करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये नकद और 6 तोले सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। मामले की जांच में सामने आया कि इस पूरी वारदात की साजिश कारोबारी की बेटी अरीबा ने ही अपने बॉयफ्रेंड अरशद वारसी के साथ मिलकर रची थी।
पुलिस के अनुसार अरीबा ने घर की पूरी जानकारी और नकदी की सूचना अपने प्रेमी को दी थी, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में अरशद वारसी, कुलदीप, रवि कुमार और निक्की समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य संभावित कनेक्शन और लूटी गई बाकी रकम की तलाश में जुटी हुई है।







