Search
Close this search box.

Aditya Birla Group की कर्मचारी ने गुरुग्राम में की आत्महत्या, पति पर डिजिटल जासूसी और प्रताड़ना का आरोप

Gurugram के सेक्टर-65 स्थित वर्ल्डमार्क बिल्डिंग में उस समय सनसनी फैल गई, जब Aditya Birla Group में सीनियर अकाउंट एग्जिक्यूटिव के पद पर कार्यरत जागृति बारी ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जागृति अपने पति अमित की कथित डिजिटल जासूसी, लगातार निगरानी और मानसिक प्रताड़ना से बेहद परेशान थी।

परिवार का कहना है कि पति मोबाइल, सोशल मीडिया और निजी गतिविधियों पर नजर रखता था, जिससे वह तनाव में रहने लगी थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मोबाइल व अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले को लेकर आसपास के कॉर्पोरेट क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई ।

Leave a Comment

और पढ़ें