Search
Close this search box.

हिंदी पत्रकारिता दिवस की तैयारियों में जुटा पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन, मासिक बैठक में बनी रणनीति

हुदयानन्द श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना को श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रेणुकूट (सोनभद्र): पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक रविवार को रेणुकूट स्थित इंडियन कॉफी हाउस के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 30 मई को मनाए जाने वाले ‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ को भव्य और गरिमामय तरीके से आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने विस्तृत चर्चा करते हुए रूपरेखा तैयार की।

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष पत्रकार गणेश सैनी ने की, जबकि संचालन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शेख जलालुद्दीन ने किया। बैठक में पत्रकारों के हित, संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पत्रकारों से एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की गई।

अध्यक्ष गणेश सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और उसकी जिम्मेदारी है कि वह जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और मजबूती के साथ सामने लाए। उन्होंने सभी सदस्यों से हिंदी पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी कार्यक्रम की समस्त जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष शेख जलालुद्दीन को सौंपी गई।

प्रदेश अध्यक्ष शेख जलालुद्दीन ने कहा कि संगठन की शक्ति पत्रकारों की एकता और सहभागिता में निहित है। उन्होंने कहा कि मासिक बैठकों में पत्रकार साथियों की बढ़ती भागीदारी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे।

बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने तालियां बजाकर हिंदी पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन के विस्तार और भविष्य की योजनाओं पर भी वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार साझा किए।

बैठक में अशोक सिंह, संजय श्रीवास्तव, रमेश वर्मा, राकेश ओझा, जूही खान, डीके सिंह, आशिष कुमार शाहनी, मोहम्मद साक़िब, अहमद राजा, विरेन्द्र नाथ सहित कई पत्रकार एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के समापन के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारी हुदयानंद श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

और पढ़ें