बलिया। जनपद के रसड़ा तहसील क्षेत्र स्थित चिलकहर के बाबा मथुरा दास सीताराम महाविद्यालय में रविवार को गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के तमसा भाग की प्रथम बैठक आयोजित हुई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और स्वच्छ वातावरण निर्माण को लेकर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक राजकिशोर मिश्र ने कहा कि सरकार जहां पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, वहीं गंगा समग्र संगठन भी हरित क्रांति अभियान के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम का शुभारंभ मां गंगा के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सह संयोजक अजय राय, भाग संयोजक दिलीप शर्मा, विशिष्ट अतिथि संजय शर्मा तथा महाविद्यालय के प्रबंधक भूपेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी माह में आयोजित होने वाले पर्यावरण संबंधी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा पिछली बैठक के निर्णयों की समीक्षा भी की गई। अंत में रसड़ा जिला संयोजक पवन कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।








