Search
Close this search box.

अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान, मंत्री दयाशंकर सिंह ने वितरित किए प्रमाण पत्र

बलिया । परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान में रविवार को विकास भवन सभागार में सम्मान एवं मानदेय वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री एवं दयाशंकर सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मंगला प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन, लखनऊ से आयोजित सम्मान समारोह के सजीव प्रसारण से हुई। विकास भवन सभागार में उपस्थित सैकड़ों अनुदेशकों एवं अतिथियों ने लाइव प्रसारण देखा। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंत्री दयाशंकर सिंह को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। जनपद के 18 शिक्षा क्षेत्रों से चयनित लगभग 40 अंशकालिक अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भारत सनातन परंपरा वाला देश है, जहां शिक्षक का स्थान सर्वोच्च माना गया है। उन्होंने कहा कि अंशकालिक अनुदेशक परिषदीय विद्यालयों के अभिन्न अंग हैं और वे विद्यालयों में सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक शिक्षा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में एसडीएम सदर अभिनेद्र सिंह, तहसीलदार अतुल हर्ष, खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार सहित अनेक अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन डॉ. शशि भूषण मिश्र ने किया।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें