लखनऊ । में शिया और सुन्नी चांद कमेटियों ने संयुक्त रूप से घोषणा करते हुए बताया कि ज़िल हिज्ज का चांद दिखाई नहीं दिया है। इसके चलते 19 मई से ज़िल हिज्ज माह की पहली तारीख मानी जाएगी और ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद का पर्व 28 मई को मनाया जाएगा। इस संबंध में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और सैफ अब्बास ने आधिकारिक जानकारी दी।
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि चांद न दिखने के कारण धार्मिक कैलेंडर के अनुसार तारीख तय की गई है। बकरीद की तारीख घोषित होने के बाद मुस्लिम समुदाय में त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में खरीदारी बढ़ने लगी है और लोग कुर्बानी तथा त्योहार से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं में जुट गए ।








