वाराणसी। पंचकोशी यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडुवाडीह क्षेत्र के कंदवा स्थित कर्दमेश्वर Mahadev Temple परिसर में विशेष प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवी मोहन मिश्रा द्वारा यह व्यवस्था कराई गई है। पंचकोशी यात्रा की पूरी अवधि तक यहां श्रद्धालुओं को निशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

यात्रा मार्ग के प्रथम पड़ाव पर शुरू हुई इस सेवा से हजारों श्रद्धालुओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुण्य कार्य बताया। आयोजकों ने कहा कि तपती गर्मी में यात्रियों को स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच प्याऊ सेवा शुरू होते ही लोगों ने राहत महसूस की।







