Search
Close this search box.

डीआरएम आशीष जैन ने किया गहन निरीक्षण, यात्री सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

वाराणसी । मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार को कादीपुर रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था तथा सुरक्षा एवं संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश द्वार, प्लेटफार्म, पैदल उपरिगामी पुल, यात्री प्रतीक्षालय, सामान्य हाल, दिव्यांगजन सुविधाओं तथा अनारक्षित टिकट काउंटरों की स्थिति का अवलोकन किया। ग्रीष्मकाल को देखते हुए पेयजल बूथों एवं हैंडपंपों की व्यवस्था का भी निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुविधाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीआरएम ने स्टेशन पैनल, इंटरचेंज प्वाइंट्स, टोकन लेस ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट, क्रैंक हैंडल, वीडर काउंटर, विफलता रजिस्टर, ऑपरेशन कैंसिलेशन तथा प्वाइंट्स एंड क्रॉसिंग रजिस्टर का निरीक्षण कर स्टेशन अधीक्षक से परिचालन व्यवस्था की जानकारी ली।

निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कादीपुर यार्ड में 204 ए प्वाइंट्स एंड क्रॉसिंग का तकनीकी परीक्षण करते हुए गेज, स्विच रेलों की हाउसिंग एवं फेल-सेफ प्रणाली की जांच की तथा अनुरक्षण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आयुष कुमार सिंह समेत रेलवे के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें