Search
Close this search box.

किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 832 यात्रियों से ₹4.18 लाख जुर्माना वसूला

वाराणसी । मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में शनिवार 17 मई 2026 को वाराणसी सिटी-भटनी रेलखंड के मऊ रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले कुल 832 यात्रियों से 4 लाख 18 हजार 160 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए।

इस विशेष जांच अभियान में वाराणसी रेड, गोरखपुर रेड, छपरा तथा मऊ आईसीपी के कुल 27 टिकट जांच कर्मियों (टीटीई) के साथ आरपीएफ और जीआरपी के 7 सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे। अचानक हुई सघन चेकिंग से बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया, वहीं रेलवे टिकट काउंटरों पर टिकट लेने वालों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग वैध यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें। उन्होंने कहा कि बिना टिकट यात्रा करना सामाजिक अपराध है और इससे बचना चाहिए। अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पी.एन. मिश्रा, मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश सिंह तथा मुख्य टिकट निरीक्षक विवेक बाजपेयी सहित कई रेलकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें