वाराणसी । स्थित एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड पीजीआई में निःशुल्क हृदय जाँच शिविर का आयोजन किया गया। चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह की संरक्षता में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों, रेलवे यात्रियों, अस्पताल स्टाफ तथा आगंतुकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर के दौरान कुल 632 लोगों का निःशुल्क ब्लड प्रेशर परीक्षण किया गया, जबकि 58 मरीजों की ईसीजी, ईको एवं ट्रेड मिल टेस्ट (टीएमटी) जैसी महत्वपूर्ण जाँचें नि:शुल्क की गईं।

हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम में डॉ. सूरज चतुर्वेदी, डॉ. अकदस मुमताज, डॉ. बालाजी वीके लोहिया, डॉ. आशीष जायसवाल एवं कार्डियक सर्जन डॉ. मोहित सक्सेना शामिल रहे। चिकित्सकों ने हाई बीपी से पीड़ित मरीजों को परामर्श देकर समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया।

शिविर में एपेक्स पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजी, जीएनएम और एएनएम के छात्रों की 15 टीमों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अस्पताल की निदेशिका डॉ. अंकिता पटेल ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।







