Search
Close this search box.

जनलोक विकास पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बलिया । रसड़ा स्थित गोरया स्थान में जनलोक विकास पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन कनौजिया ने की। उन्होंने पार्टी की सक्रियता बढ़ाने, संगठन के विस्तार, रिक्त पदों को भरने तथा अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी संरक्षक ने जानकारी दी कि पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामजी गुप्ता के असामयिक निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद रिक्त कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्ति का प्रस्ताव रखा गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता एवं महासचिव मधु गुप्ता ने लक्ष्मी गुप्ता के नाम का प्रस्ताव किया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने ध्वनिमत से स्वीकार करते हुए उन्हें पार्टी का नया राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना। कार्यक्रम में पार्टी को मजबूत बनाने और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का संचालन कुन्दन कनौजिया ने किया। इस अवसर पर जेपी वर्मा, गिरीश, अनिल कुमार, विनोद, गोपाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें