Search
Close this search box.

ट्रॉपिकल पैराडाइज बना सीख और उत्साह का केंद्र, सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल में समर कैंप का रंगारंग शुभारंभ

चंदौली । पड़ाव स्थित सेठ एम आर जैपुरिया स्कूल्स की पड़ाव शाखा में छह दिवसीय बहुप्रतीक्षित समर कैंप “ट्रॉपिकल पैराडाइज” का उल्लासपूर्ण शुभारंभ हुआ। गायत्री मंत्र और ऊर्जा से भरपूर गतिविधियों के साथ शुरू हुए कैंप में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पहले दिन विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए विशेष सेल्फ डिफेंस प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसने बच्चों में आत्मविश्वास और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाई।

कक्षा अनुसार तीन समूहों में आयोजित कैंप में म्यूजिकल एक्टिविटीज, स्केटिंग, डांस, कैलीग्राफी, नॉन फायर कुकिंग, ताइक्वांडो, योगा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्विमिंग, फैशन शो, एरोबिक्स और जिमनास्टिक जैसी रचनात्मक एवं कौशलवर्धक गतिविधियाँ शामिल हैं। विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और नई तकनीकों के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने कहा कि गर्मी की छुट्टियाँ केवल आराम का समय नहीं, बल्कि नई प्रतिभाओं को पहचानने और जीवन कौशल सीखने का अवसर भी हैं। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज, कार्यकारी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक गौरांग बजाज, गवेंद्र बजाज, निदेशिका पूजा बजाज, प्राचार्य विनोद कुमार दास सहित शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें