Search
Close this search box.

शादीशुदा प्रेमी संग भागी ज्वेलरी कर्मचारी, करोड़ों के गहनों के साथ हुआ बड़ा धोखा

अहमदाबाद । के निकोल इलाके में एक ज्वेलरी शोरूम में काम करने वाली हर्षिदा शेट्टी ने अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ नई जिंदगी बसाने के सपने में करोड़ों रुपए के गहनों की चोरी कर ली। पुलिस के मुताबिक, हर्षिदा लंबे समय से शोरूम में काम कर रही थी और उसे वहां के कीमती गहनों की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।चोरी के बाद दोनों अलग-अलग राज्यों में छिपकर रहने लगे ताकि पुलिस उन तक न पहुंच सके।

लेकिन कहानी में उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब हर्षिदा एक होटल में नहाने गई और उसका प्रेमी सारे गहने लेकर फरार हो गया। बाहर आने पर हर्षिदा को प्रेमी की सच्चाई का पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।पुलिस ने तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए हर्षिदा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं करोड़ों के गहनों के साथ फरार प्रेमी की तलाश में कई राज्यों में छापेमारी जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें