Search
Close this search box.

राजातालाब में एडीसीपी नृपेंद्र कुमार का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

वाराणसी । गोमती जोन के अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) नृपेंद्र कुमार ने गुरुवार को थाना राजातालाब क्षेत्र में पुलिस बल के साथ सघन पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजार, प्रमुख चौराहों तथा अपराध की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी सुझाव भी लिए।

सीसीटीवी, अतिक्रमण और हाईवे सुरक्षा पर विशेष जोर

गश्त के दौरान एडीसीपी ने दुकानदारों से प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए हाईवे किनारे खड़े वाहनों के विरुद्ध प्रभावी चालान कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

साथ ही होटल, ढाबों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की नियमित जांच कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। एडीसीपी ने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर क्षेत्र में लगातार गश्त करने और जनता से बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस की इस सक्रिय कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है तथा अपराधियों में पुलिस का खौफ साफ दिखाई दे रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें