वाराणसी। लोहता आगामी बकरा ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से लोहता थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने मंगलवार को कोटवां चौकी क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने बाजार, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों एवं युवाओं से संवाद कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार सभी लोग मिलजुल कर मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह या खुराफात फैलाने वालों से सतर्क रहें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

दिगंबर उपाध्याय ने भरोसा दिलाया कि लोहता पुलिस क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से पुलिस के सीयूजी नंबर पर गोपनीय तरीके से सूचना साझा करने की भी अपील की।
अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।






