Search
Close this search box.

लखमीपुर में धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिंह का जन्मदिन

लोहता। काशीविद्यापीठ क्षेत्र के लखमीपुर गांव स्थित सरदार पटेल स्वाभिमान स्थल बुधवार की शाम उत्सव और उल्लास का केंद्र बना रहा, जहां आदर्श गांव ककरहिया के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिंह का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और आत्मीय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। उपस्थित लोगों ने मनोज सिंह को गमछा और फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

समारोह में प्रमुख रूप से जंगबहादुर पटेल, भानू शंकर पटेल, विपिन पांडेय, आलोक पांडेय, जर्मन पटेल, विजय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य नागरिक और युवा मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें