Search
Close this search box.

पुलिस और SOG की बड़ी कार्रवाई, 54 किलो गांजा समेत अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी । जनपद के लोहता थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 54.160 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में 19 मई 2026 की शाम सभईपुर अंडरपास के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान हरहुआ की ओर से आ रहे एक मालवाहक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक चालक की पहचान बिहार के रोहतास जनपद निवासी वकील बिन्द के रूप में हुई। पूछताछ में उसने खुद को फल लाने के लिए प्रयागराज जाने की बात कही, लेकिन सघन तलाशी में ट्रक के डिवाइडर में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हो गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी अन्य राज्यों से गांजा खरीदकर स्थानीय बाजारों में ऊंचे दाम पर बेचता था। उसके पास से 580 रुपये नगद भी मिले हैं। आरोपी पहले भी उड़ीसा में एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें