Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पेट्रोल संकट की आहट, कई पंपों पर तेल की कमी से उपभोक्ता परेशान

वाराणसी । के लोहता थाना क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कमी धीरे-धीरे गंभीर होती नजर आ रही है। कोटवां लहरतारा स्थित प्रभावती किसान केंद्र पेट्रोल पंप पर तेल की सप्लाई कम होने के कारण ग्राहकों को सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा है। पेट्रोल पंप संचालक दिनेश नारायण सिंह ने बताया कि सामान्य खपत की तुलना में मात्र एक-तिहाई तेल की आपूर्ति मिल रही है, जिससे सभी ग्राहकों को पर्याप्त तेल उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा है। इसी वजह से प्रत्येक ग्राहक को 100 रुपये से अधिक का तेल नहीं दिया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुविधा मिल सके।

उन्होंने पेट्रोलियम मंत्रालय से जल्द पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि जनता में किसी प्रकार की अफवाह या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। क्षेत्र के अन्य पेट्रोल पंपों पर भी तेल की कमी देखी जा रही है। बुधवार को लोहता और केराकतपुर स्थित कई पेट्रोल पंपों पर तेल पूरी तरह समाप्त हो गया, जिससे वाहन चालक निराश होकर वापस लौटते दिखाई दिए। लगातार बढ़ती परेशानी से आम लोगों में चिंता का माहौल बन गया है।

अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें