Search
Close this search box.

बरेका में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया अभिकल्प विभाग का निरीक्षण, आधुनिक डिज़ाइन व तकनीकी नवाचार पर दिया जोर

वाराणसी । स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने 20 मई 2026 को अभिकल्प विभाग का विस्तृत निरीक्षण कर विभाग में संचालित तकनीकी गतिविधियों, डिज़ाइन विकास कार्यों एवं आधुनिक अभिकल्पन प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न अनुभागों का अवलोकन करते हुए गुणवत्ता, तकनीकी दक्षता तथा नवाचार आधारित कार्यसंस्कृति को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

महाप्रबंधक ने यूनीग्राफिक्स 3-डी सॉफ्टवेयर के माध्यम से डब्ल्यूएपी-7 पुश-पुल लोकोमोटिव के कैब इंटीरियर डिज़ाइन मॉडल का निरीक्षण किया। उन्होंने चालक दल की सुविधा, सुरक्षा और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए कैब को अधिक एर्गोनॉमिक, आधुनिक एवं क्रू-फ्रेंडली बनाए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोको कैब का डिज़ाइन तकनीकी दृष्टि के साथ मानव-केंद्रित सुविधाओं के अनुरूप होना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान निर्यातित लोकोमोटिव के अंडर फ्रेम डिज़ाइन कार्यों की भी समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने संरचनात्मक मजबूती एवं वैश्विक गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करने हेतु फाइनाइट एलिमेंट एनालिसिस (एफईए) के लिए डिज़ाइन जल्द आरडीएसओ भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने कंप्यूटर रूम, प्रिंटिंग सेक्शन, वेंडर डेवलपमेंट सेक्शन, इलेक्ट्रिक सेक्शन तथा कैड रूम का निरीक्षण करते हुए डिजिटलीकरण, अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर और आधुनिक डिज़ाइन तकनीकों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। इस दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें