Search
Close this search box.

लेखपाल परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, 21 केंद्रों ने 8760 अभ्‍यर्थी देंगे परीक्षा

गाजीपुर । जनपद में 21 मई 2026 को आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा-2025 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॅा ईरज राजा द्वारा संयुक्त रूप से ब्लाक रेवतीपुर के नेहरू वि0पी0ई0का0 रेवतीपुर, श्रीकृष्णा इण्टर कालेज, डेढ़गांवा, तहसील जमानियॉ के ग्राम सुहवल में शिवपूजन ई0क0 मलसा गाजीपुर, महात्मा गॉधी सती स्मारक महाविद्यालय गरूवामक्सूदपुर एवं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों एवं अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अफवाह अथवा अनुचित गतिविधि को तत्काल रोका जा सके। ाा को शान्पिूर्ण ढ़ग से सम्पन्न करायी गयी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों के कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, प्रवेश एवं निकास द्वारों सहित संवेदनशील बिंदुओं का भी निरीक्षण किया गया। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सघन जांच के उपरांत ही प्रवेश दिया जाए तथा प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा केंद्र में किसी भी दशा में ले जाने की अनुमति न दी जाए।

जनपद में लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 हेतु 21 परीक्षा केन्द्रों पर लिखित परीक्षा सकुशल एवं शान्तिपूर्ण वातारण मे सम्पन्न किया जायेगा।। परीक्षा में कुल लगभग 8760 हजार परीक्षार्थियो भाग लेगे। परीक्षा का समय पूर्वान्ह 10.00 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे तक अविध 120 मिनट चलेगा, जिसमें परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, तथा 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 21 केन्द्र व्यवस्थापक की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, लगाये गये है।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि लेखपाल मुख्य परीक्षा-2025 को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें