बलिया । जनपद के थाना उभांव पुलिस ने 16 मई 2026 को घाघरा नदी में मिली युवती के शव से जुड़े मामले का सफल अनावरण करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस जांच में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण तथा साक्ष्य मिटाने की साजिश का खुलासा हुआ है। मामले में प्रकाश में आए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी थी। तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है, ताकि घटना से संबंधित हर तथ्य सामने लाया जा सके।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।







