Search
Close this search box.

हरसोस में भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का हवन-यज्ञ, निकाली कलश यात्रा

राजातालाब । क्षेत्र के आराजी लाइन विकासखंड अंतर्गत हरसोस गांव में भूमि अधिग्रहण के विरोध में हरसोस, गंजारी और हरपुर गांव के प्रभावित किसानों ने शुक्रवार को मंगल बाबा मंदिर परिसर में सरकार और वीडीए की “बुद्धि शुद्धि” के लिए हवन-यज्ञ आयोजित किया। इस दौरान किसानों और ग्रामीण महिलाओं ने विशाल कलश यात्रा निकालकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अनिल झा भी शामिल हुए।

कलश यात्रा मंगल बाबा मंदिर से शुरू होकर डीह बाबा सहित विभिन्न देवस्थलों की परिक्रमा करते हुए पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई। यात्रा में हजारों महिलाओं और सैकड़ों किसानों की भागीदारी रही। कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने गांवों में भारी पुलिस बल, पीएसी और फायर ब्रिगेड की तैनाती की। एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव समेत कई थानों की पुलिस पूरे क्षेत्र में मुस्तैद रही।

प्रभावित किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गंजरी स्टेडियम के पास स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर जाने से लोगों को रोका, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। किसान विनय कुमार मौर्य ने कहा कि बहुफसली जमीन अधिग्रहित होने से किसान भूमिहीन और भुखमरी के शिकार हो जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें