वाराणसी । जनपद में किसानों को खाद उपलब्ध न होने और सहकारी समितियों पर कालाबाजारी व अनियमितता के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने रविवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेता हरीश मिश्रा धोती, कुर्ता और जनेऊ धारण कर अर्धनग्न अवस्था में सिगरा पुलिस थाने पहुंचे और सहकारी समितियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि किसानों को समय पर डीएपी, यूरिया और पोटाश जैसी आवश्यक खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है।
कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
हरीश मिश्रा ने कहा कि सहकारी समितियों में खाद की चोरी और कालाबाजारी के कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जरूरतमंद किसानों को खाद नहीं मिल रही, जबकि कालाबाजारी के जरिए उसे ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि “जब किसान नंगा और भूखा है, तब हम भी उसी पीड़ा को दिखाने के लिए अर्धनग्न होकर थाने पहुंचे हैं।
सपा नेताओं ने दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया।










