Search
Close this search box.

मानिकपुर वाराणसी में दो सीसी रोड निर्माण कार्यों का शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति

वाराणसी । रोहनिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मण्डुआडीह वार्ड नं॰ 6 के मानिकपुर क्षेत्र में शनिवार, 23 मई 2026 को मा० मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण सी॰सी॰ रोड निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

योजना के तहत श्री बाबू जी के मकान से राजकीय कन्या विद्यालय तक लगभग 150 मीटर लंबी सी॰सी॰ सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 14.64 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त जटाशंकर के मकान से सदानंद पटेल के मकान तक लगभग 50 मीटर लंबी सी॰सी॰ सड़क का निर्माण लगभग 3.09 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र की सड़कें जर्जर स्थिति में थीं, जिससे आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे नगरीय मलिन बस्तियों और अल्प विकसित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें