सोशल मीडिया पर चर्चित “कॉकरोच जनता पार्टी” की आधिकारिक वेबसाइट को बंद कर दिया गया है। वेबसाइट बंद होने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि वेबसाइट को बंद करवाना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। उन्होंने इस कार्रवाई को “केंद्र सरकार की तानाशाही” बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के जरिए जनता की आवाज उठाने वाली उनकी पार्टी को दबाने की कोशिश की जा रही है।
हालांकि, वेबसाइट बंद किए जाने के पीछे की आधिकारिक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से इस मामले में कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।
सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई को लेकर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे सरकारी कार्रवाई को उचित बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं।








