Search
Close this search box.

ग्रामीण पत्रकार समाज और राष्ट्र की सेवा में निभा रहे अहम भूमिका

बलिया । के रसड़ा स्थित अग्रवाल धर्मशाला, नाथ बाबा चौराहा पर रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई रसड़ा के तत्वावधान में “ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारों की भूमिका” विषय पर विचार गोष्ठी एवं परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार तिवारी ने की तथा संचालन अश्विनी पाण्डेय ने किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटे लाल चौधरी ने कहा कि संगठन अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि संगठन से जुड़े पत्रकारों की हर समस्या के समाधान के लिए ग्रापए सदैव तत्पर है। बैरिया तहसील अध्यक्ष गुप्तेश्वर पाठक ने ग्रामीण पत्रकारों की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी ग्रामीण पत्रकार समाज और राष्ट्र की सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष एवं मर्यादित पत्रकारिता करने की अपील की।

कार्यक्रम में रामाकांत सिंह, श्याम प्रकाश शर्मा, मंजय सिंह, संजय बहादुर सिंह और सुनील कुमार सरदासपुरी ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों को माला पहनाकर परिचय पत्र वितरित किए गए।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें