Search
Close this search box.

शिवपुर दीयर में अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

बलिया। थाना कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दीयर में बिहार की ओर जाने वाली सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार 24 मई 2026 को दोपहर लगभग 3:30 बजे सूचना मिली कि सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रथम दृष्टया महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा था तथा जंगली जानवरों द्वारा शव को काफी हद तक क्षत-विक्षत कर दिया गया था। चेहरा बुरी तरह बिगड़ जाने के कारण महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन में पुलिस टीम महिला की शिनाख्त कराने और घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। आसपास के थानों तथा बिहार सीमा क्षेत्र में भी जानकारी साझा की जा रही है ताकि मृतका की पहचान हो सके।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें