Search
Close this search box.

घाघरा कटान पर प्रशासन सख्त: महाराजपुर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, भोजपुरवा में नए स्कूल और पानी की टंकी का आश्वासन

बलिया । जनपद के घाघरा नदी के लगातार बढ़ते कटान को देखते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बांसडीह तहसील के चांदपुर, महाराजपुर और मनियर ब्लॉक के भोजपुरवा गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बाढ़ खंड अधिकारियों ने बताया कि कटान रोकने के लिए 17 कटर लगाए गए हैं तथा इस कार्य के लिए 5 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध हो चुकी है। डीएम ने महाराजपुर को हर हाल में सुरक्षित रखने के निर्देश देते हुए घाघरा की धारा मोड़ने के लिए जिओट्यूब की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में नदी का जलस्तर करीब दो मीटर बढ़ सकता है, इसलिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।भोजपुरवा में ग्रामीणों ने वर्ष 2002 में कटान से नदी में समाहित हुए विद्यालय और जलटंकी की समस्या उठाई।

जिलाधिकारी ने नए विद्यालय के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराने, नई पानी की टंकी बनवाने और दो सोलर लाइट लगाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ और कटान से बचाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें