Search
Close this search box.

एसआरवीएस विद्यालय में छात्र परिषद निवेश समारोह संपन्न

मीरजापुर । एस.आर.वी.एस. विद्यालय अहरौरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद के गठन हेतु निवेश समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतीश चन्द्र केशरी एवं सीता जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्रमेयम सिंह, प्रधानाचार्य संजय पाठक, डॉ. प्रीति सिंह, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

समारोह में नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर शपथ दिलाई गई। अश्विन को हेड बॉय, तनु को हेड गर्ल, अंकित को वाइस हेड बॉय तथा प्रियंशी को वाइस हेड गर्ल का दायित्व सौंपा गया। साथ ही विभिन्न हाउस कैप्टनों एवं छात्र नेताओं को भी नेतृत्व की जिम्मेदारियां प्रदान की गईं।

प्रधानाचार्य संजय पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, उत्तरदायित्व और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने छात्र नेताओं से विद्यालय के आदर्शों का पालन करते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन रिंकी श्रीवास्तव, अभिषेक सिन्हा, निक्की केशरी, अंजलि सिंह, महिमा केशरी एवं अविनाश सिंह ने किया। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें