Search
Close this search box.

बेनिया पार्क में नगर निगम का ताला, सड़क किनारे बकरा बेचने को मजबूर व्यापारी

वाराणसी । जनपद के बेनिया पार्क में पिछले कई वर्षों से बकरा ईद के अवसर पर लगने वाला पारंपरिक बकरा बाजार इस बार नहीं लग सका। नगर निगम द्वारा पार्क परिसर में ताला लगाए जाने के कारण बकरा व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां पहले एक व्यवस्थित तरीके से सैकड़ों व्यापारी अपने बकरे लेकर बैठते थे, वहीं अब व्यापारी सड़क किनारे, दीवारों के पास और इधर-उधर खुले स्थानों पर बकरे बेचने को मजबूर हैं।

व्यापारियों का कहना है कि अचानक पार्क बंद कर दिए जाने से उनका कारोबार प्रभावित हो गया है। खुले स्थानों पर बैठने से ग्राहकों की संख्या भी कम हो रही है और पशुओं को संभालने में भी दिक्कत आ रही है। कई व्यापारियों ने बताया कि बकरा ईद का यह समय उनके सालभर की कमाई का मुख्य जरिया होता है, लेकिन इस बार उचित व्यवस्था न होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने भी नगर निगम से व्यापारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि त्योहार के दौरान अव्यवस्था और जाम जैसी समस्याएं न बढ़ें।

Leave a Comment

और पढ़ें