Search
Close this search box.

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किशोर सम्प्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण

मीरजापुर। 26 मई 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर के नवागत सचिव आनन्द कुमार-II ने राजकीय किशोर सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरकों, भोजनालय, भंडारण कक्ष तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही जनपदों से आए प्रवासित किशोरों से व्यक्तिगत बातचीत कर उनके मुकदमों की पैरवी, अधिवक्ता की उपलब्धता, दवा-इलाज, पढ़ाई तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।

निरीक्षण में यह पाया गया कि किशोरों को नियमित रूप से खेलकूद, पेंटिंग, डांस और बागवानी का प्रशिक्षण संतोषजनक ढंग से नहीं मिल रहा है। इस पर सचिव ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित उच्चाधिकारियों से समन्वय कर तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं।

सचिव ने पाकशाला का भी निरीक्षण किया, जहां 43 किशोरों के लिए दाल, बाटी, चोखा, सलाद और पापड़ तैयार किया गया था। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वयं भोजन चखा तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन और नियमित नाश्ता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। भीषण गर्मी को देखते हुए बैरकों, शौचालयों और पाकशाला की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को भी कहा।

Leave a Comment

और पढ़ें