वाराणसी । जनपद के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सर्किट हाउस में विधायक डॉ. सुनील पटेल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सभी वार्डों के पार्षदों तथा डूडा सचिव निधि वाजपेई ने भाग लिया। बैठक के दौरान रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के सत्यापन कार्य को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने पार्षदों एवं सत्यापन समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों का चयन पारदर्शिता के साथ करते हुए उनकी प्रथम किस्त जल्द से जल्द जारी कराई जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर आवास निर्माण का लाभ मिल सके।
बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं, आधारभूत सुविधाओं तथा जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर कल्लू पहलवान, गोपाल पटेल, कमलेश पाल, सुरेश पटेल गुड्डू, प्रकाश कल्लू पटेल, रवींद्र सोनकर, राजेश कन्नौजिया, महेंद्र सिंह पटेल, श्याम भूषण शर्मा एवं अजय कुमार बिन्द सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।






