Search
Close this search box.

सुमित्रा एक्सप्रेस में समोसे की स्वच्छता पर उठे सवाल

पटना । से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुमित्रा एक्सप्रेस में समोसा बेचने वाला व्यक्ति समोसों के पास पैर रखकर बैठा दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे में मिलने वाले खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में बिकने वाले खाने की नियमित जांच और निगरानी होनी चाहिए, ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो।

रेल यात्रियों ने मांग की है कि रेलवे प्रशासन ऐसे विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई करे और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराए। हालांकि वीडियो की सत्यता और समय की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग रेलवे की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। इससे पहले भी ट्रेनों में गंदे और अस्वच्छ भोजन को लेकर कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें